हमारे बारे में
फटाफट काम क्या है?
घर में बिजली, नल, मोटर, AC या RO की दिक्कत आए तो आज भी ज़्यादातर लोग किसी जानकार से नंबर माँगते हैं, और फिर इंतज़ार करते हैं। फटाफट काम उसी काम को आसान बनाता है: आप समस्या बताइए, हम आपके मोहल्ले के जाँचे-परखे वर्कर को भेजते हैं, दाम पहले बताकर।
हमारा मकसद: लोकल सर्विस को आसान, भरोसेमंद और सबकी पहुँच में लाना।
हम क्या अलग करते हैं
- हिंदी में, फ़ोन से। कोई ऐप, कोई पासवर्ड, कोई अंग्रेज़ी फ़ॉर्म नहीं।
- बुकिंग के 30 मिनट के अंदर कॉल, ताकि आप इंतज़ार में न रहें।
- जाँच के बाद कोटेशन, आपकी मंज़ूरी के बाद ही काम। भुगतान सीधे वर्कर को।
- वर्कर मोहल्ले का, जिससे हमारी टीम ने बात की है और जिसकी रेटिंग असली ग्राहकों से है।
वर्कर के लिए
जो लोग यह काम करते हैं उनके लिए हम असली रिक्वेस्ट लाते हैं, उनके इलाके की, उनके हुनर की। रजिस्टर करने में 2 मिनट लगते हैं और कोई कागज़ नहीं चाहिए। वर्कर बनें →
कहाँ
बिहार · उत्तर प्रदेश · दिल्ली-NCR। अभी बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR के 21 शहरों में बुकिंग चालू है, बाकी शहरों में वर्कर जुड़ते ही। सभी शहर →
संपर्क
75006 61874 (सुबह 8 – रात 9, हर दिन)। शिकायत या सवाल के लिए मदद पेज देखें।