दाम
कोई छुपा हुआ दाम नहीं। जाँच के बाद कोटेशन, फिर काम।
भुगतान काम पूरा होने पर सीधे वर्कर को, कैश या UPI से। हम बीच में पैसा नहीं रोकते।
विज़िट चार्ज ₹100
वर्कर के घर आने और जाँच करने का दाम। यही एक रकम पहले से तय है, और बुक करते समय दिखती है।
जाँच के बाद कोटेशन
मोटर या AC की असली दिक्कत खोले बिना नहीं पता चलती, इसलिए हम झूठा फ़िक्स्ड प्राइस नहीं बताते। वर्कर जाँच के बाद मज़दूरी और सामान अलग-अलग लिखकर कोटेशन देता है।
मंज़ूरी के बिना काम नहीं
कोटेशन आप मंज़ूर करें, तभी काम शुरू। मना करें तो सिर्फ़ ₹100 विज़िट चार्ज, और कुछ नहीं। मंज़ूर दाम से ज़्यादा माँगा जाए तो न दें, शिकायत करें।
वारंटी नीति के अनुसार
प्लेटफ़ॉर्म से बुक और कोटेशन-मंज़ूर काम पर 7 दिन की सर्विस वारंटी: वही दिक्कत फिर आए तो बिना विज़िट चार्ज के री-सर्विस। सामान की वारंटी उसके बनाने वाले की होती है, नई दिक्कत वारंटी में नहीं।
कोटेशन का उदाहरण
मोटर / पंप रिपेयर
पाई गई समस्या: मोटर का कैपेसिटर खराब
- विज़िट चार्ज
- ₹100
- मज़दूरी
- ₹250
- सामान (कैपेसिटर)
- ₹150
- कुल
- ₹500
- कोटेशन में विज़िट, मज़दूरी, सामान अलग-अलग लिखा होता है
- आपकी मंज़ूरी के बिना दाम नहीं बदलता
- ज़्यादा दाम माँगे तो शिकायत करें — हम सुलझाएँगे
पूरी शर्तें सेवा की शर्तों में हैं। हम वही वादा करते हैं जो यहाँ लिखा है।