घर में कोई
काम है?
समस्या बताओ, फटाफट काम होगा। इलेक्ट्रीशियन चाहिए या मोटर मैकेनिक — ये सोचना आपका काम नहीं। आपके मोहल्ले का वेरिफाइड वर्कर हम भेजेंगे, दाम पहले बताकर।
- ✓ 30 मिनट में कॉल
- ✓ विज़िट चार्ज ₹100
- ✓ कोटेशन के बाद ही काम
- ✓ 7 दिन की वारंटी

किस चीज़ में दिक्कत है?
- 1074+
- वेरिफाइड लोकल वर्कर
- ₹100
- विज़िट चार्ज, पहले से तय
- 3 km
- के अंदर से वर्कर आता है
- 7 दिन
- सर्विस वारंटी
तीन कदम। कोई ऐप सीखने की ज़रूरत नहीं।
- 01
समस्या बताओ
काम चुनो, फिर जो दिक्कत सबसे करीब लगे वो चुनो। "पता नहीं" भी एक जवाब है — फ़ोटो या आवाज़ से बता दो।
- 02
सही वर्कर मिलेगा
आपकी समस्या से मिलता हुनर रखने वाला, पास का, अभी उपलब्ध वर्कर रिक्वेस्ट लेगा। नाम और रेटिंग पहले दिखेगी; फ़ोटो उपलब्ध हो तो वह भी।
- 03
काम हो जाएगा
वर्कर आकर जाँच करेगा, कोटेशन देगा। आपकी मंज़ूरी के बाद ही काम। भुगतान काम के बाद, कैश या UPI।
बुकिंग ट्रैक करने का उदाहरण
कोई छुपा हुआ दाम नहीं।
जाँच के बाद कोटेशन, फिर काम।
मोटर या AC की असली दिक्कत खोले बिना नहीं पता चलती। इसलिए हम झूठा "फ़िक्स्ड प्राइस" नहीं बताते। वर्कर ₹100 विज़िट चार्ज पर आता है, जाँच करता है, और मज़दूरी + सामान का साफ़ कोटेशन देता है। आप मना करें तो सिर्फ़ ₹100।
- कोटेशन में विज़िट, मज़दूरी, सामान अलग-अलग लिखा होता है
- आपकी मंज़ूरी के बिना दाम नहीं बदलता
- ज़्यादा दाम माँगे तो शिकायत करें — हम सुलझाएँगे
- विज़िट चार्ज
- ₹100
- मज़दूरी
- ₹250
- सामान (कैपेसिटर)
- ₹150
- कुल
- ₹500
आपके मोहल्ले के जाने-पहचाने हाथ
जिनका काम हुआ, वे क्या बोले
“मोटर दो दिन से बंद थी। सुबह रिक्वेस्ट डाली, 11 बजे तक ठीक। दाम पहले बता दिया था, वही लिया।”
“किसी का नंबर नहीं था, पड़ोसी से पूछना नहीं चाहता था। यहाँ बस "पानी नहीं आ रहा" चुना और काम हो गया।”
“वर्कर की फ़ोटो और OTP देखकर माँ ने बिना डर दरवाज़ा खोला। यही सबसे बड़ी बात है।”
अभी बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR के 21 शहरों में।
- लखनऊ8 इलाके · गोमती नगर, हज़रतगंज
- कानपुर7 इलाके · स्वरूप नगर, काकादेव
- आगरा7 इलाके · संजय प्लेस, कमला नगर
- वाराणसी7 इलाके · सिगरा, लंका
- प्रयागराज7 इलाके · सिविल लाइंस, जॉर्ज टाउन
- मेरठ6 इलाके · शास्त्री नगर, सदर बाज़ार
- गोरखपुर6 इलाके · गोलघर, मोहद्दीपुर
- बरेली6 इलाके · सिविल लाइंस, राजेंद्र नगर
- मुरादाबाद6 इलाके · सिविल लाइंस, बुद्धि विहार
- अलीगढ़6 इलाके · सिविल लाइंस, रामघाट रोड
विज़िट चार्ज क्या है? काम न कराऊँ तो?
वर्कर आपके घर आने और जाँच करने का ₹100 लेता है। कोटेशन पसंद न आए तो सिर्फ़ यही ₹100 देना है, और कुछ नहीं।
वर्कर भरोसेमंद है, कैसे पता?
हमारी टीम हर वर्कर से फ़ोन पर बात करके पहचान, इलाका और काम का अनुभव जाँचती है, तभी काम देती है। रेटिंग सिर्फ़ उन ग्राहकों से आती है जिनका काम पूरा हुआ। दरवाज़े पर OTP से पक्का होता है कि वही वर्कर आया है।
कितनी देर में वर्कर आता है?
रिक्वेस्ट के बाद 30 मिनट में कॉल करेंगे। पास का उपलब्ध वर्कर मिलने पर आने का समय पक्का करेंगे। “अभी” का मतलब जल्द से जल्द है, तय समय की गारंटी नहीं। स्लॉट वाली बुकिंग का समय भी कॉल पर पक्का होगा।
भुगतान कैसे होता है?
काम पूरा होने पर वर्कर को सीधे कैश या UPI से दें। हम बीच में पैसा नहीं रोकते। कोई विवाद हो तो शिकायत करें, हम सुलझाएँगे।
काम के बाद वही दिक्कत फिर आ गई?
7 दिन के अंदर वही समस्या दोबारा आए तो बिना विज़िट चार्ज के री-सर्विस माँगें। "मेरी बुकिंग" से या फ़ोन पर।
अपने इलाके में सिर्फ़ असली काम पाइए
इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, मोटर, AC, RO — 5 मिनट में रजिस्टर करें। कोई फालतू कॉल नहीं, सिर्फ़ आपके हुनर से मिलती रिक्वेस्ट।




