फटाफट काम · Fatafat Kaam

प्राइवेसी नीति

आख़िरी बदलाव: अक्टूबर 2026

हम उतनी ही जानकारी लेते हैं जितनी आपका काम करवाने के लिए ज़रूरी है।

हम क्या जानकारी लेते हैं

  • मोबाइल नंबर — लॉगिन (OTP) और वर्कर से संपर्क के लिए।
  • नाम और पता — ताकि वर्कर सही जगह पहुँच सके।
  • समस्या का विवरण और आपकी भेजी फ़ोटो, वीडियो या आवाज़।
  • आपने अनुमति दी हो तो फ़ोन की लोकेशन — सिर्फ़ इलाका पहचानने के लिए।
  • साइट के इस्तेमाल के आँकड़े — सेवा सुधारने के लिए।

वर्कर की जानकारी

  • रजिस्टर करते समय: नाम, फ़ोन नंबर, शहर और इलाका, काम, हुनर, अनुभव और प्रोफ़ाइल फ़ोटो। हम अभी कोई पहचान का दस्तावेज़ (आधार, वोटर ID वग़ैरह) नहीं माँगते।
  • ग्राहक को वर्कर का नाम, फ़ोटो, हुनर और रेटिंग दिखती है; फ़ोन नंबर सिर्फ़ उस काम के दौरान।
  • काम का रिकॉर्ड (समय, कोटेशन, रेटिंग, शिकायत) वर्कर की प्रोफ़ाइल से जुड़ा रहता है।

जानकारी किसे दिखती है

  • वर्कर को काम स्वीकार करने से पहले सिर्फ़ समस्या और इलाका दिखता है। आपका फ़ोन नंबर और पूरा पता काम स्वीकार करने के बाद ही दिखता है, और काम खत्म होने पर हट जाता है।
  • आपकी रेटिंग के साथ सिर्फ़ आपका पहला नाम और इलाका दिखता है।
  • हम आपकी जानकारी विज्ञापन के लिए किसी को नहीं बेचते।

Google Analytics

हम सार्वजनिक पेजों के विज़िटर, ट्रैफ़िक स्रोत और इस्तेमाल को समझने के लिए Google Analytics 4 का उपयोग करते हैं। यह कुकीज़ और डिवाइस संबंधी जानकारी से इस्तेमाल के आँकड़े बनाता है। हम इसमें आपका नाम, मोबाइल नंबर, पता, OTP या बुकिंग का विवरण नहीं भेजते। विज्ञापन पर्सनलाइज़ेशन बंद रखा गया है।

सुरक्षा

  • लॉगिन पासवर्ड से नहीं, हर बार नए OTP से होता है।
  • आपकी फ़ाइलें निजी स्टोरेज में रहती हैं और सीमित समय के लिंक से ही खुलती हैं।

जानकारी कहाँ रहती है

  • सुरक्षित क्लाउड सर्वर पर, जहाँ सिर्फ़ हमारी सीमित टीम की पहुँच है।
  • लॉगिन के लिए OTP Google की Firebase सेवा से जाता है; उसे सिर्फ़ आपका फ़ोन नंबर मिलता है।

कब तक रखते हैं

  • बुकिंग का रिकॉर्ड जब तक आपका खाता है, और उसके बाद उतने समय तक जितना कानूनन ज़रूरी है।
  • काम पूरा होने पर वर्कर को आपका फ़ोन नंबर और पूरा पता दिखना बंद हो जाता है।
  • लॉगिन सेशन कुछ दिनों में अपने आप ख़त्म हो जाते हैं।

आपके अधिकार और हटाना

अपनी जानकारी देखने, सुधारने या खाता और जानकारी हटवाने के लिए 75006 61874 पर कॉल या WhatsApp करें। हम अनुरोध मिलने पर कार्रवाई करेंगे, सिवाय उस रिकॉर्ड के जिसे कानूनन रखना ज़रूरी है (जैसे चल रही शिकायत या भुगतान का विवाद)।