फटाफट काम · Fatafat Kaam
मदद

हम कैसे मदद कर सकते हैं?

सपोर्ट सुबह 8 – रात 9, हर दिन।

फ़ोन पर बात करें

बुक करने में दिक्कत हो तो हम फ़ोन पर ही रिक्वेस्ट बना देंगे।

75006 61874

WhatsApp करें

समस्या की फ़ोटो या आवाज़ भेज दें, हम देख लेंगे।

WhatsApp खोलें

शिकायत दर्ज करें

बुकिंग खोलकर शिकायत दर्ज करें — वारंटी वाली री-सर्विस भी यहीं से। हमारी टीम 2 घंटे में कॉल करती है।

मेरी बुकिंग
शिकायत

शिकायत किस बात की है?

नीचे शिकायत के कुछ उदाहरण हैं। “शिकायत दर्ज करें” से अपनी बुकिंग खोलें; मोबाइल नंबर पक्का करने के बाद शिकायत चुनें। लॉगिन न हो तो कॉल या WhatsApp करें।

ग्राहक हैं?

  • वर्कर नहीं आया
  • वर्कर देर से आया
  • दाम को लेकर दिक्कत
  • काम की क्वालिटी ठीक नहीं
  • भुगतान को लेकर दिक्कत
  • वारंटी / वही दिक्कत फिर आ गई
  • कुछ और

वर्कर हैं?

  • ग्राहक मिला नहीं / फ़ोन नहीं उठाया
  • समस्या बताई हुई से अलग थी
  • भुगतान नहीं मिला या कम मिला
  • ग्राहक ने पहुँचने के बाद कैंसिल किया
  • कुछ और

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

विज़िट चार्ज क्या है? काम न कराऊँ तो?

वर्कर आपके घर आने और जाँच करने का ₹100 लेता है। कोटेशन पसंद न आए तो सिर्फ़ यही ₹100 देना है, और कुछ नहीं।

वर्कर भरोसेमंद है, कैसे पता?

हमारी टीम हर वर्कर से फ़ोन पर बात करके पहचान, इलाका और काम का अनुभव जाँचती है, तभी काम देती है। रेटिंग सिर्फ़ उन ग्राहकों से आती है जिनका काम पूरा हुआ। दरवाज़े पर OTP से पक्का होता है कि वही वर्कर आया है।

कितनी देर में वर्कर आता है?

रिक्वेस्ट के बाद 30 मिनट में कॉल करेंगे। पास का उपलब्ध वर्कर मिलने पर आने का समय पक्का करेंगे। “अभी” का मतलब जल्द से जल्द है, तय समय की गारंटी नहीं। स्लॉट वाली बुकिंग का समय भी कॉल पर पक्का होगा।

भुगतान कैसे होता है?

काम पूरा होने पर वर्कर को सीधे कैश या UPI से दें। हम बीच में पैसा नहीं रोकते। कोई विवाद हो तो शिकायत करें, हम सुलझाएँगे।

काम के बाद वही दिक्कत फिर आ गई?

7 दिन के अंदर वही समस्या दोबारा आए तो बिना विज़िट चार्ज के री-सर्विस माँगें। "मेरी बुकिंग" से या फ़ोन पर।

शिकायत कैसे करूँ?

"मेरी बुकिंग" में उस काम को खोलें और "कोई दिक्कत? शिकायत करें" दबाएँ। हमारी टीम 2 घंटे में कॉल करती है। चाहें तो सीधे सपोर्ट नंबर पर भी बता सकते हैं।

रिक्वेस्ट कैंसिल करने पर चार्ज लगता है?

वर्कर के दरवाज़े पर पहुँचने से पहले कैंसिल करने पर कोई चार्ज नहीं। वर्कर के पहुँचने के बाद सिर्फ़ विज़िट चार्ज देना होता है।